• Fri. Mar 20th, 2026

Adityapur : 11 वर्षों के बाद भी अधूरी है बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना, ईई से मिले लोग, योजना को शीघ्र पूर्ण कर जलापूर्ति शुरु कराने की मांग

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 20, 2026
Adityapur : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य पिछले 11 वर्षों से बेहद धीमी गति से चल रहा है. इस योजना का शिलान्यास मई_2015 में किया गया था, लेकिन वर्ष_2026 तक यह योजना पूर्ण नहीं हो पाई है.
परिणामस्वरुप बागबेड़ा, घाघीडीह और कीताडीह क्षेत्र के लगभग एक लाख लोगों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी की शुरुआत होते हीं वहां भूमिगत जलस्तर 500 से 1000 फीट तक नीचे चला जाता है,
जिससे लोगों को पानी के लिए गंभीर परेशानी झेलनी पड़ रही है. बताया जाता है कि इस योजना के तहत अभी भी कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे हैं. इंटेकवेल से डब्ल्यूटीपी तक रॉ वाटर के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा नहीं हुआ है. इसके अलावा डब्ल्यूटीपी का निर्माण, हाउस कनेक्शन तथा अन्य कई कार्य भी अधूरे पड़े हैं,
जिसके कारण जलापूर्ति शुरू नहीं हो पा रही है. इस संबंध में जिला परिषद के पूर्व सदस्य किशोर यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने आज पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जमशेदपुर के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार से मुलाकात की तथा उन्हें ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के शेष कार्यों को तेजी से पूर्ण कराकर एक महीने के भीतर जलापूर्ति शुरु कराने की मांग की गई है. वहीं, निर्धारित समय के अंदर जलापूर्ति शुरु न होने की स्थिति में कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन करने की बात कही गई है. इस अवसर पर सुनील गुप्ता, श्याम किशोर, सुशील कुमार, आर बी शर्मा, सुरेन्द्र राय, कामेश्वर शाह, धर्मेन्द्र चौहान, प्राण राय आदि उपस्थित थे.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *