• Wed. Apr 1st, 2026

बसोबर शिवानी नदी काे ही लोगों ने बना लिया समुद्र का किनारा, जमकर की मस्ती

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 1, 2025

 

 

दारू प्रखंड के प्रत्येक पिकनिक स्पॉट पर नए साल के शुभ अवसर पर बसोबार शिवानी नदी को ही ग्रामीणवासियों ने पिकनिक स्पॉट बीच बना दिया। इस पर जमकर लुत्फ उठाया। दारू प्रखंड के प्रत्येक पिकनिक स्पॉट पर पहुंचने के बाद लोगों ने अंग्रेजी नव वर्ष का खुशी बनाए। जैसे ग्रामीणों ने पिकनिक स्पॉट पर पहुंचे। वैसे केक काटकर नव वर्ष बनाया। यहां पर लोगोंं ने खाना बना कर पिकनिक मनाया, तो कुछ घर से ही खाना बनाकर ले गए थे। वहीं कई तरह-तरह के पकवान बनाकर खुशी का आनंद लिया। सुनील प्रसाद ,संतोष प्रसाद ,कुमारी विजया शांति ने बतलाई की बसोबर शिवानी नदी में काफी सुंदर दृश्य देखने को मिला। नए साल का स्वागत सभी ने अपने-अपने तरीके से किया। सुबह से लेकर शाम तक जमकर भीड़ रहा। ठंड होने के बावजूद भीड़ कम नहीं हुई। सुबह से ही भीड़ में इजाफा होने लगा। दोपहर दो बजे तक भीड़ काफी बढ़ गई। लोग अपने परिवार के साथ सामान लेकर पहुंचने लगे। तो कई लोग छोटे गैस सिलेंडर व स्टोप पर पनीर की सब्जी बनाने लगे। यह सिलसिला देर शाम पांच बजे तक चलता रहा। देर शाम होने के बाद यहां लोग चाय-कॉफी की चुस्की लेते नजर आए। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था। मानों समुद्र किनारे बैठे हो। बच्चे बालू के रेत से छोटे-छोटे घर बनाकर खेलते नजर आए। यहां आनंद लेने गांव से ही नहीं जिले के अन्य जगह से भी लोग आए थे।अपने सभी दोस्तों व बच्चों के साथ यहां पिकनिक मनाने आए है। ठंड के मौसम में लिट्टी चोखा का अलग ही आनंद होता है।

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *