• Wed. Apr 1st, 2026

गैंगस्टर विकास तिवारी को मेडिकल जांच करा कर भुरकुंडा पुलिस जेल ले गई।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 26, 2025

 

 

बिरेंद्र गिरी, पत्रकार

crescent ad

 

पतरातू जेल ले जाने से पूर्व भुरकुंडा पुलिस ने गैंगस्टर विकास तिवारी को पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराया। मंगलवार की शाम कड़ी सुरक्षा के साथ पुलिस गैंगस्टर विकास तिवारी को लेकर अस्पताल पहुंची। इस दौरान पूरा अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। गैंगस्टर विकास तिवारी को देखने के लिए पतरात प्रखंड परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी थी। मालूम हो कि भुरकुंडा पुलिस गैंगस्टर विकास तिवारी को दो दिनों के रिमांड में लिया है। रिमांड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे पुनः हजारीबाग जेल भेज दिया। 2 जून 2015 को हजारीबाग कोर्ट परिसर में गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव और उसके दो गुर्गे की हत्या के मामले में विकास तिवारी उम्र कैद की सजा काट रहा है। सामुद्रिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल जांच करने वाले चिकित्सक डॉ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विकास तिवारी पूरी तरह से फिट है। उनका बीपी ठीक था। उन्हें किसी तरह के बीमारी नहीं है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *