• Thu. Mar 5th, 2026

दारू थाना क्षेत्र के कवालू गांव में जागरूकता अभियान

admin's avatar

Byadmin

Nov 19, 2025

 

दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कवालू में बुधवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन संयुक्त रूप से ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति अवगत कराया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बदलते समय की चुनौतियों से परिचित कराना और उन्हें सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत साइबर क्राइम से बचाव के तरीकों की जानकारी के साथ हुई।

अधिकारियों ने बताया कि आजकल ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, बैंक खातों की गोपनीय जानकारी साझा करने जैसी घटनाएँ तेजी से बढ़ रही हैं। ग्रामीणों को समझाया गया कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी,एटीएम पिन या बैंक विवरण साझा न करें और किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी गई। इसके बाद अवैध अफीम व अन्य मादक पदार्थों की खेती वह व्यापार पर सख्त चेतावनी दी गई। दारू थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यह कानूनन गंभीर अपराध है तथा इसके दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहें और यदि गांव में कहीं ऐसी खेती या व्यापार हो रहा हो तो प्रशासन को गोपनीय रूप से सूचना दें।यातायात नियमों का पालन करने पर विशेष जोर देते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग व तेज गति से होने वाले दुर्घटनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सभी लोगों को सड़क सुरक्षा को जीवन की सुरक्षा मानते हुए आवश्यक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मॉब लिंचिंग जैसे गंभीर विषय पर भी चर्चा हुई। ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या संदेह की स्थिति में कानून को अपने हाथ में लेना दंडनीय है। ऐसी किसी घटना में शामिल होने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई और बताया गया कि अंधविश्वास के कारण किसी महिला को प्रताड़ित करना ना केवल सामाजिक रूप से गलत है बल्कि कानूनी अपराध भी है। मानव तस्करी के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्रामीणों को सावधान रहने तथा किसी अजनबी के द्वारा लालच देने या बच्चों को बहलाने-फुसलाने की कोशिश पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई। नशामुक्ति पर जोर देते हुए शराब, गांजा, अफीम आदि से समाज, परिवार और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और ग्रामीणों से नशे से दूर रहने का संकल्प लेने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों की शिक्षा पर चर्चा की गई। दारू थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को बताया कि शिक्षा ही बच्चों के बेहतर भविष्य का आधार है। इसलिए सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित करें। इस जागरूकता अभियान से ग्रामीणों में नई समझ और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। कवालू गांव के लोगों ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित होने चाहिए ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और विकास की गति तेज हो सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *