
धानुक जोड़ो यात्रा के महाअभियान में तीसरे दिन भी चार सदस्यीय टीम आदित्य प्रसाद मंडल, मुरारी मंडल,राजेश कुमार मंडल और जुगनू मंडल मधुबनी जिला के सभी प्रखंड एवं पंचायत की दौरा कर रहे हैं. तथा धानुक समुदाय से संवाद कर समाज को संगठित करने, अपने हक और अधिकार के लिए सजग होने का आह्वान कर रहे हैं इस कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल, बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजदेव रमन तथा अन्य पदाधिकारियों का भी इन युवा यात्रियों को साथ और सहयोग मिल रहा है.

*दीप गांव में पूरन और पंचानन के समारक स्थल से शुरू हुई यात्रा*

इसके पूर्व अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ राष्ट्रीय टीम के निर्देश और सहभागिता के साथ बिहार प्रदेश के मधुबनी जिला में धानुक जोड़ो यात्रा 20 दिसंबर से शुरू हुआ. यह यात्रा इस उद्घोष के साथ शुरू हुआ कि आइये हम जुड़े, बनाएं संगठित समाज, मज़बूत समाज.
इस यात्रा की शुरुआत मधुबनी जिला के दीप से शुरू हुआ जहाँ पूरन पंचनन के प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गयी उसके बाद इस यात्रा की शुरुआत हुई.
इस यात्रा की शुरुआत बिहार प्रदेश अध्यक्ष राज देव रमण मंडल, कार्य कारणी अध्यक्ष सियाराम मंडल तथा ,बिहार प्रदेश संरक्षक डॉक्टर नारायण मंडल, महासचिव डॉ अमरजी मंडल, सचिव शिव नारायण मंडल ,बिहार प्रदेश महामंत्री डॉ गौतम तथा मधुबनी जिला के अध्यक्ष राकेश कुमार मंडल के नेतृत्व में आगे बढ़ी.
इस यात्रा के शुरुआत के क्षण मधुबनी जिला महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रितु देवी ,मधुबनी जिला महासचिव श्री राम प्रवेश मंडल, मधुबनी जिला वरिष्ठ सलाहकार कुशेश्वर मंडल , वहां पर उपस्थित थे.
दीप निवासी अशोक मंडल, शोभित मंडल ,मदन मंडल राम आशीष ,सत्यदेव मंडल, महेश मंडल , एवं पवन कुमार मंडल की , उपस्थित में यहां से यह धानुक जोड़ो यात्रा शुरू हुई.
साथ में समाज के वरिष्ठ अभिभावक तुल्य शोभित कुमार मंडल प्रमुखता से मौजूद थे.
धानुक जोड़ो यात्रा के प्रमुख साथी श्री आदित्य कुमार मंडल , श्री मुरारी मंडल जी ,जुगनू मंडल , एवं नौजवान युवा राजेश कुमार मंडल , को बिहार प्रदेश टीम और मधुबनी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर सभी यात्रा के साथियों को फूल का माला दुपट्टा पहना कर धानुक जोड़ो यात्रा के लिए रवाना किया गया.
इस क्रम में धानुक जोड़ो यात्रा के सभी साथी सबसे पहले प्रथम ग्राम मेहथ पहुंचे. यह ग्राम दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बालाकांत मंडल के गांव है , यहां धानुक जाति के बीच में पहुंच कर मेहथ निवासी सियाराम मंडल , रामविलास मंडल राजेश कुमार मंडल , सुखदेव मंडल , चंद्र मोहन मंडल और श्रीकांत मंडल यहां मौजूद थे, जहां पर उपस्थित इस अभियान के सभी सदस्यों का सम्मान एवं स्वागत किया गया. लोगों ने एकता महासंघ के इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आगे ग्राम शंकरपुर के तरफ धानुक जोड़ो यात्री पहुंचे ,शंकरपुर में नोएडा अध्यक्ष श्री मनोज कुमार मंडल के नेतृत्व में शंकरपुर निवासी रामगुलाम मंडल ,शोभा मंडल , राधा रमन मंडल जी( किसान सलाहकार) राजीव डीलर, और जामुन मंडल की उपस्थिति रहा,यह सारे महानुभव धानुक जोड़ो यात्रा के इस टीम के सदस्यों का स्वागत किया, तमाम शंकरपुर निवासी मे भी इस यात्रा को लेकर उत्साह देखा गया. उसके उपरांत धानुक जोड़ो यात्रा , चोपता पंचायत पहुंचा जहां पर दिल्ली प्रदेश कोषाध्यक्ष सरवन कुमार मंडल के निवास स्थान है, वहां पर उनके पिताजी श्री राम बहादुर मंडल का विशेष रूप से हमारे युवा साथियों को आशीर्वाद प्राप्त हुआ, और उनके नेतृत्व में श्री छेदी मंडल , शेषनाथ मंडल , सोनी मंडल. लखन मंडल. रविंद्र मंडल , और राजेंद्र मंडल उपस्थित थे , जहां पर चोपता निवासी दिल खोलकर धानुक जोड़ो यात्रा में शमिल लोगों का स्वागत किया गया. ग्रामीणों ने इसे समाज के लिए सकारात्मक पहल बताते हुए इसका स्वगात किया.
उसके बाद यह काफिला संत नगर होते हुए बिहार प्रदेश महामंत्री डॉ गौतम के निवास स्थान झंझारपुर अनुमंडल पर रात्रि विश्राम किया ,धानुक जोड़ो यात्रा का धानुक जाति के बीच में और देश हित में सबसे बड़ी मांग है कि अमर शहीद राम फल मंडल जी को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा मिले, फणीश्वर नाथ रेणु जी को राष्ट्रीय साहित्यकार का दर्जा प्राप्त हो, साथ ही धानुक जाति संगठित, और अपने अधिकार के प्रति सजग हो,
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
