• Thu. Mar 5th, 2026

बलियापुर के अमझर गांव में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 6, 2025

 

 

बलियापुर: क्षेत्र के आमझर गांव में सरस्वती पूजा के मौके पर नवयुवक समिति की ओर से मंगलवार की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगीत कलाकार सतीश दास की टीम ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत व संगीत प्रस्तुत किया। जिससे दर्शक झूमने को विवस हो गए। कार्यक्रम रात 10:00 बजे शुरू हुआ जो सुबह 4:30 बजे तक चलता रहा। कलाकारों में सतीश दास मो. आजम, पायल, राजवंश आदि कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्घाटन सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो ने किया। मौके पर झामुमो के किसान नेता महावीर महतो, हीरू चरण महतो,राजेश रविदास, राहुल कुमार, मनोज कुमार, सुमित कुमार आदि थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुवक समिति के सदस्यों का योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *