• Sun. Feb 15th, 2026

धनबाद में सेल्फी के चक्कर में भटिंडा वाटर फॉल में बहा परिवार, लोगों ने मानव चेन बनाकर बचाई जान

admin's avatar

Byadmin

Jul 29, 2025

 

बिरेंद्र गिरी, पत्रकार

 

:धनबाद के भटिंडा फॉल में सेल्फी लेते वक्त एक ही परिवार के चार लोग पानी के तेज बहाव में बह गए. महिला के फिसलने पर पति, बेटा और बेटी भी उसे बचाने कूदे, लेकिन सभी डूबने लगे. स्थानीय लोगों ने सूझबूझ और मानव चेन बनाकर चारों की जान बचाई. सभी को अस्पताल भेजा गया.

दरअसल, यहां के भटिंडा वाटर फॉल में सेल्फी लेने के चक्कर में एक ही परिवार के चार लोग पानी के तेज बहाव में जा गिरे और डूबने लगे. इसके बाद आसपास के लोगों की नजर डूब रहे चारों पर पड़ी. फिर क्या था चीख पुकार होने लगी. वहां मछली पकड़ रहे लोगों ने सूझबूझ के साथ चारों को पानी से बाहर निकाला.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *