• Mon. Mar 2nd, 2026

आदित्यपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गम्हरिया अंचल अधिकारी व आदित्यपुर सीडीपीओ ने मिलकर पौधारोपण किया।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 5, 2025

आदित्यपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गम्हरिया अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया, आदित्यपुर सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी एवं कार्यालय के कर्मियों ने मिलकर गुरुवार को कार्यालय के प्रांगण में पौधा रोपण किया।

पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर लोगों का ध्यान केंद्रित किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने पर लोगों का उत्साह देखने को मिला। पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने में अहम भूमिका निभाना, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करना, पेड़ लगाना एवं ऊर्जा का अनावश्यक खर्च न करने को लेकर संकल्प लिया गया।

बता दे कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है, और यह दिवस पर्यावरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होता हैं। इस दिन के आयोजन का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित करना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना होता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *