
धनबाद: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेएलकेएम) और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) से समर्थित मजदूर संगठन, भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) के केंद्रीय महामंत्री सह डुमरी विधानसभा विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो और केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार महतो ने मजदूर संगठन को मजबूत करने के लिए केंद्रीय विस्तार कमेटी के चौदह सदस्यीय नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की है।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के धनबाद जिला मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार महतो ने एक विज्ञप्ति जारी कर बीकेएमएस के नवनियुक्त केंद्रीय विस्तार कमेटी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इनमें धनबाद जिले से महानंद महतो, संतोष कुमार सिंह, सत्यप्रकाश महतो, प्रदीप महतो, रामप्रसाद सिंह, पवन कुमार रजक, बोकारो जिले से डॉ. जयदेव कुमार महतो, कृष्णा कुमार महतो, अन्नु कुमार, राशिद ख़ान, अमित कुमार गिरी, रामगढ़ से संतोष कुमार महतो और हजारीबाग से पूर्व प्रत्याशी बिहारी महतो और रवि महतो शामिल हैं।

जेएलकेएम पार्टी के धनबाद मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार महतो ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी की मजदूर इकाई मजदूरों के हित के लिए सदैव प्रयत्नशील, आंदोलनरत और संघर्षरत रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी मजदूर हित के लिए “जीरो टॉलरेंस” नीति पर कार्य करेगी, जिसका अर्थ है कि मजदूरों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। धनबाद, बोकारो सहित झारखंड राज्य के सभी जिलों में संगठित और असंगठित सभी प्रकार के मजदूरों के हक और अधिकारों के लिए चौबीसों घंटे सभी क्रांतिकारी पदाधिकारी सेवा भाव से मदद करते रहेंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
