• Sat. Mar 14th, 2026

एशिया कप 2025: भारत का ‘ऑपरेशन’ सफल, पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार बना चैम्पियन

admin's avatar

Byadmin

Sep 29, 2025

 

 

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एक बार फिर साबित कर दिया कि वह एशिया की बेताज बादशाह है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ।

भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान की टीम बेबस नजर आई और महज 146 रन के स्कोर पर सिमट गई। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, जबकि बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 विकेट मिले। पाकिस्तान की तरफ से फरहान ही सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

147 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा (नाबाद 69 रन) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर यह मुकाबला आसानी से जीत लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *