
सरायकेला खरसावां जिला के राजद जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह पर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगाते हुए उन पर कठोर कार्रवाई कर 6 बरस के लिए पार्टी से निष्कासित करने का बयान दिया है उन्होंने बताया कि झारखंड के उद्योग मंत्री का आगमन होना है जिसे लेकर कई जगह कार्यक्रम के पोस्टर भी लगाए गए हैं लेकिन किसी भी पोस्टर में पार्टी का सिंबल ही नहीं है प्रोटोकॉल को भी नहीं माना गया है। पूरे कार्यक्रम से जिला अध्यक्ष को भी दूर रखा गया है। ना ही कहीं जिला अध्यक्ष की चर्चा की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुरेंद्र नारायण सिंह का काम सिर्फ चंदा उगाही करना है पिछले विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी गणेश महाली को जिताने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है।




वही कुछ दिन पूर्व ही झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के नेता गणेश महाली ने आरजेडी प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह के ऊपर महा घठबंधन धर्म का पालन नहीं करने एवं प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करने के संबंध में आरजेडी के जिला अध्यक्ष को कंप्लेंट की है। झामुमो नेता गणेश महाली ने बताया कि पुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा चुनाव में महागठबंधन के विरुद्ध कार्य किया हैं। विधानसभा चुनाव में ना दूरभाषा से संपर्क किया ना ही व्यक्तिगत रूप से मिलने पर भी चुनाव में किसी प्रकार का सहयोग किया। साथ ही पूरे विधानसभा के दौरान महागठबंधन के प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य किया गया है। सरायकेला विधानसभा से षड्यंत्र के तहत हराने की साजिश रची गई है।
इधर पुरेंद्र नारायण सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि ऐसे छोटे-मोटे लेटर देने से कुछ भी फर्क नहीं पड़ता हैं, पुरेंद्र नारायण सिंह बड़ा नेता है, साथ ही पिछड़े वर्ग के लिए काम करता हैं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
