• Thu. Feb 19th, 2026

ससुराल वालों ने दहेज के खातिर घर से निकाला डेढ़ माह के बच्ची लेकर पहुंची थाना।

admin's avatar

Byadmin

Aug 8, 2024

बड़कागांव। बड़कागांव नाबालिक लड़की बनी मां ससुराल वालों ने दहेज की खातिर निकाले घर से बाहर न्याय की खातिर दर-दर भटक रही है ,डेढ़ माह की बच्ची को लेकर थाना पहुंची । घटना महुँगाई खुर्द निवासी नागेश्वर प्रजापति की पुत्री काल्पनिक नाम जमुनी कुमारी उम्र 16 वर्ष डेढ़ माह पूर्व अपनी नन्ही बच्ची का हजारीबाग सदर अस्पताल में बड़ा ऑपरेशन से बच्ची को जन्म हुई। नागेश्वर प्रजापति की पुत्री ने कहा कि गांव के रामदेव प्रजापति के पुत्र नीतीश कुमार के साथ पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

जब लड़की मां बनी तो इसका भेद खुल गया और दोनों की शादी राम जानकी मंदिर बड़कागांव में हिंदू रीति रिवाज के साथ डेढ़ माह पूर्व हुई।

आवेदन में आरोप है कि शादी के 15 दिन बाद से ही लड़की को दहेज लाने को लेकर पति नीतीश कुमार, ससुर रामदेव प्रजापति,सास रामकली देवी, नन्द अनिशा कुमारी, नन्दोषी वीरेंद्र प्रजापति ने लड़की को प्रताड़ित करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। लड़की ने अपनी नन्ही बच्ची को लेकर बड़कागांव थाना पहुंचकर सुबह से न्याय की मांग कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *