• Sun. Apr 12th, 2026

प० बंगाल के कुल्टी- बराकर में राज्य सरकार की योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में 90 छात्र छात्राओं के बीच किया गया साइकिल का वितरण।

admin's avatar

Byadmin

Mar 28, 2025
crescent ad

 

रिपोर्ट:- सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर नदी तट पर स्थित श्री मारवाड़ी विद्यालय(एचएस)में गुरुवार को राज्य सरकार की योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में 90 छात्र छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया ।

इस दौरान श्री मारवाड़ी विद्यालय के अध्यक्ष और पूर्व पार्षद पप्पू सिंह ने आयोजित कार्यक्रम में कहां कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कइ योजनाओं पर काम कर रही हैं। आज बच्चो को निशुल्क ड्रेस, जुता और किताब भी दी जाती हैं। मारवाड़ी विद्यालय में पांच किलोमीटर दूर कुल्टी से भी कइ छात्र आते हैं।

साइकिल मिलने से आने जाने में सुविधा होगी। कारण सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले अधिकतर बच्चे सधारण परिवार से हैं। स्कूल में शिक्षकों कमी हैं। इस के लिए राज्य सरकार और शिक्षा विभाग से लगातार संपर्क कर समस्या का हल करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

इस अवसर पर स्कूल की सचिव दीपिका राय, चंदन झा, संदीप मुखर्जी, चैताली चौधरी, जय पांडेय, एसके सुधांशु, कोशिक दत्ता समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *