• Sun. Apr 12th, 2026

कांड्रा : बालू लदा हाईवा को खनन विभाग ने किया जप्त, बालू माफियाओं में हलचल तेज

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 11, 2025
crescent ad

कांड्रा : सरायकेला खरसावां जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए खनन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के निर्देश पर खान निरीक्षक समीर कुमार ओझा के नेतृत्व में अहले सुबह कांड्रा थाना अंतर्गत पदमपुर के समीप कांड्रा – आदित्यपुर मुख्य सड़क पर बालू लदे वाहनों की जांच की गई। जिसमें एक हाईवा संख्या जेएच 09 एके 7580 में बालू लदा वाहन चालक कागजाग दिखाने में असफल रहा, जिसे जप्त कर स्थानीय थाना को सुपुर्द कर दिया गया हैं। बता दे कि एक दिन पूर्व ही खनन विभाग द्वारा सरायकेला और कांड्रा थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर और एक हाईवा को जप्त किया गया हैं। फिलहाल खनन विभाग की कार्रवाई से बालू माफियाओं के मंसूबों में पानी फिरता नजर आ रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *