• Sat. Apr 4th, 2026

आईआईटी और एनआईटी जैसे संस्थान के छात्रों को मिला बड़ा पैकेज,IIT के 48 छात्रों को मिला 60 लाख की सालाना पैकेज

admin's avatar

Byadmin

Apr 24, 2025
crescent ad

 

 

धनबाद :आईआईटी और एनआईटी जैसे संस्थान से पढ़ना इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों का सपना होता है। यही सपना पढ़ाई पूरी करने का बाद जीवन भर फल देता है। इसका एक फल लाखों की सैलरी भी है। अभी आईआईटी धनबाद और एनआईटी जमशेदपुर के छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है।

इसमें छात्रों को लाखों के पैकेज लगे हैं। IIT धनबाद में 48 छात्रों को 60 लाख और NIT जमशेदपुर में तीन छात्रों को 82 लाख का पैकेज मिला है। वहीं धनबाद के एक छात्र को 1.22 करोड़ रुपए सालाना पैकेज मिला है।

 

 

आईआईटी आईएसएम धनबाद के वर्ष 2025 बैच के छात्र-छात्राओं की बल्ले-बल्ले हो गई। कैंपस प्लेसमेंट के लिए विभिन्न कोर्स के 1656 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 1025 जॉब ऑफर मिला और 985 छात्र-छात्राओं ने जॉब ऑफर स्वीकार किया। इसी तरह वर्ष 2024-25 के एनआईटी जमशेदपुर की प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार कुल 260 से अधिक कंपनियों ने कैंपस का दौरा किया, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न ब्रांच के विद्यार्थियों को कुल 725 जॉब ऑफर किए गए।

 

 

महत्वपूर्ण यह है कि आईआईटी धनबाद के 48 छात्र-छात्राओं को 50 से 60 लाख रुपए सलाना पे पैकेज मिला है। 27 छात्रों को 40 से 50 लाख रुपए, 30 से 40 लाख सालाना पैकेज पाने वाले छात्रों की संख्या 58 है। औसत पे पेकेज 17.69 छात्रों को मिला है। सबसे कम 6 से 10 लाख का सालाना पैकेज 291 छात्र-छात्राओं को मिला है। हालांकि मिनरल एंड मैटलर्जी इंजीनियरिंग के छात्र सौरव शक्ति को 1.22 करोड़ रुपए सालाना का पे पैकेज मिला है। इसे संस्थान का अब तक सर्वाधिक पैकेज बताया जा रहा है।

 

 

एनआईटी जमशेदपुर में प्लेसमेंट की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। प्लेसमेंट के दौरान दिया जाने वाला उच्चतम पैकेज 82 लाख वार्षिक रहा। 82-82 लाख का यह पैकेज तीन अलग-अलग ब्रांच के विद्यार्थियों को दिया गया। संस्थान का औसत पैकेज इस बार 12.63 लाख प्रति वर्ष दर्ज किया गया। वहीं, मीडियन पैकेज 11 लाख प्रति वर्ष दर्ज किया गया।

 

एनआईटी जमशेदपुर में इस बार तीन ब्रांच के विद्यार्थियों को सर्वाधिक 82 लाख प्रति वर्ष का पैकेज ऑफर किया गया। इसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) एवं इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग (ईई) के विद्यार्थियों को 83 -83 लाख का सर्वाधिक पैकेज दिया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *