
सरायकेला : षष्ठम झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र में मुख्यमंत्री कक्ष पर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ईचागढ़ के लोकप्रिय विधायक सबिता महतो के नेतृत्व में झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक ने राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय हेमंत सोरेन जी को प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने
इसमें ईचागढ़ विधानसभा के विभिन्न गांवों में लंबे समय से खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गई, ताकि ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिल सके। इसके अलावा, पूरी तरह से बनकर तैयार अनुमंडलीय अस्पताल, चांडिल को जल्द से जल्द चालू करने की भी मांग रखी गई, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। साथ ही चांडिल गोलचक्कर से गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा तक की मुख्य सड़क की मरम्मत कार्य एक वर्ष से लंबित होने पर चिंता जताई गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह सड़क जिला मुख्यालय से जुड़ने का प्रमुख मार्ग है, ऐसे में संवेदक द्वारा कार्य में देरी से आमजन को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अविलंब सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, विश्वनाथ गोप, समर भुईयां, अर्जुन सिंह मुंडा, पशुपति महतो, शंकर लायेक, संजय महतो, स्नेहा महतो, अभय यादव, मिलन तंतुवाई, मधु गोप समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
