• Sat. Mar 21st, 2026

कनकनी आरोग्य मंदिर में डॉक्टर के देर से आने पर सहियाओं का हंगामा, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

admin's avatar

Byadmin

Aug 26, 2025

 

कनकनी।कनकनी आरोग्य मंदिर परिसर में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि सहिया कार्यकर्ता समय से पहुंच गईं,लेकिन डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की देरी से आने की वजह से स्वास्थ्य केंद्र का गेट करीब एक घंटे तक बंद रहा। इसको लेकर सहियाओं ने कड़ा विरोध जताया।सुबह 10 बजे सहियाएं बिमला तिवारी,रंजू देवी व एकता कुमारी के नेतृत्व में केंद्र पहुंची।उनका कहना था कि नियम के अनुसार सभी को सुबह 10 बजे तक आरोग्य मंदिर में उपस्थित होना होता है। लेकिन रोजाना डॉक्टर के देरी से आने के कारण केंद्र का गेट समय पर नहीं खुलता।

सोमवार को भी 11 बजे तक केंद्र बंद रहा।इसी बात से नाराज होकर सहियाओं ने जोरदार हंगामा किया।सहियाओं का आरोप था कि यदि कभी वे कार्य में थोड़ी सी भी देरी कर दें,तो उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी जाती है और उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाता है। हाल ही में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा सहियाओं की देरी की शिकायत मिलने पर उन्हें चेतावनी भी दी गई थी।सहियाओं का कहना था कि जब डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी देरी से आते हैं, तब कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जाती।

इधर डॉक्टर दीपक ने सफाई देते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम को कई बार दवाइयां और टीकाकरण का सामान लाने के लिए केंदुआडीह या दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना पड़ता है।इसी वजह से सोमवार को गेट खोलने में देरी हो गई।डॉक्टर ने हंगामे को अनावश्यक बताया और कहा कि काम की मजबूरी के कारण थोड़ी देर हुई थी।

ज्ञात हो कि सोमवार को केंद्र में फाइलेरिया और फैमिली प्लानिंग से संबंधित बैठक प्रस्तावित थी, जिसमें सभी सहियाओं को शामिल होना था।सहियाओं का कहना है कि समय पर बैठक शुरू नहीं होने से उनके दिनभर के कामकाज पर असर पड़ा।वही ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में समय और पारदर्शिता नहीं रही,तो आम जनता को भारी परेशानी होगी।

अंत मे सहियाओं ने चेतावनी दी कि यदि आगे भी इसी तरह गेट समय पर नहीं खुला और डॉक्टर देरी से आए,तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगी।मौके पर निरूपा देवी,सप्तमी देवी,बीना देवी,धनेश्वरी देवी,लखविंदर कौर,मीना देवी,पुर्णिमा देवी,रीना देवी,जुलेखा खातुन,आशा देवी,नितू देवी,लीलावती देवी,बंसती देवी सहित 28 सहिया मौजूद थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *