• Tue. Mar 3rd, 2026

नवीनगर प्रखंड मुख्यालय में भव्य होली मिलन समारोह, अबीर-गुलाल से सराबोर हुआ परिसर

admin's avatar

Byadmin

Mar 3, 2026

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में होली के पावन अवसर पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने किया। समारोह में प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारी, कर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर की गई।

पूरे परिसर में रंग-बिरंगे गुलाल की खुशबू और होली के गीतों की गूंज से उत्सव का माहौल बन गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। समारोह में आमंत्रित गायक कलाकारों ने होली के पारंपरिक और भोजपुरी गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। उनके गीतों पर लोग झूमते नजर आए और माहौल पूरी तरह से होलीमय हो गया।

“फाग” और “होरी” के सुरों ने सभी को उत्साह से भर दिया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से शांति एवं सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर सामूहिक रूप से रंग-गुलाल खेला और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। होली मिलन समारोह ने प्रखंड मुख्यालय परिसर को रंगों और उमंगों से सराबोर कर दिया। इस दौरान रामपुर पंचायत मुखिया कौशल कुमार सिंह उर्फ भंटा सिंह,पिन्टू सिंह,उदय प्रताप सिंह,संतन सिंह ,धन्जय सिंह,मनीष कुमार सिंह,राजेश कुमार सिंह समेत कई गण्यमान्य लोग मौजुद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *