
सरायकेला: जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार, जिला खनन विभाग ने आज 6 सितंबर, 2025 को चांडिल और तिरुलडीह थाना क्षेत्रों में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ एक औचक निरीक्षण अभियान चलाया। यह अभियान थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस बल की उपस्थिति में संचालित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था।

अभियान के दौरान, विभिन्न खनिजों से लदे वाहनों को रोककर उनके परिवहन संबंधी दस्तावेजों, चालान और मात्रा की विधिवत जांच की गई।

इसी क्रम में, चांडिल थाना अंतर्गत घोड़ानेगी में अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए एक हाइवा ट्रक (संख्या JH05EB-1277) को पकड़ा गया। इस वाहन को तुरंत जब्त कर लिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को सौंप दिया गया है।
जिला खनन विभाग के अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन अथवा खनिज परिवहन की किसी भी गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार के कृत्यों में लिप्त पाए जाने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
