• Mon. Apr 6th, 2026

धनबाद के खरखरी जंगल में हिंसक झड़प, दर्जनों राउंड फायरिंग में एक जख्मी, दर्जनों मोटरसाइकिल को फूंका

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 10, 2025
crescent ad

 

 

 

झारखंड धनबाद जिले में खरखरी जंगल में हिंसक झड़प के बाद दर्जनों राउंड फायरिंग हुई. इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. दर्जनों बाईक को आग के हवाले कर दिया गया. जानें क्या है पूरा मामला.

 

 

 

फुलारीटांड़ (धनबाद), : धनबाद जिले के मधुबन और धर्मा बांध थाना क्षेत्र के बीसीसीएल खरखरी कोलियरी अंतर्गत जंगल में निजी कंपनी हिलटॉप के बाउंड्री निर्माण के विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्षों के बीच 3 दर्जन से अधिक गोलियां चली. बम के धमाके से आसपास के गांव थर्रा उठे. इस दौरान वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इस दौरान हुई फायरिंग में एक पक्ष के एक युवक को गोली लगी और वह जख्मी हो गया. दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं.

 

जंगल में तैनात पुलिस के जवान जान बचाकर भागे

इस हिंसक झड़प में एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल को जला दिया गया है. हिंसा का आलम यह था कि जंगल में मधुबन और धर्माबांध पुलिस के जवान वहां से भाग खड़े हुए. बाद में बाघमारा अनुमंडल के दर्जनों थानों की पुलिस खरखरी फोरलेन पहुंची और सायरन बजाते हुए जंगल में दाखिल हुई. जंगल में जाते ही पुलिसवालों ने देखा कि जगह-जगह मोटरसाइकिल जल रहे हैं.

 

 

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

एक महीने से चल रहा है विवाद

जी कंपनी की बाउंड्री का निर्माण कार्य एक माह से अधिक समय से रुका हुआ है. एक पक्ष कंपनी के समर्थन में है, तो दूसरा पक्ष हिस्सेदारी नहीं मिलने से नाराज है. इसलिए दोनों पक्षों में एक महीने से तनाव की स्थिति बनी हुई है. बुधवार से ही एक पक्ष ने बाउंड्री निर्माण का कार्य शुरू कर दिया. जानकारी मिलते ही दूसरा पक्ष बाबूडीह बस्ती सहित अन्य गांवों के दर्जनों युवकों के साथ खरखरी जंगल पहुंच गया. इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *