

जमशेदपुर स्थित हिन्दू पीठ द्वारा तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन 27 अगस्त से 29 अगस्त तक किया जाएगा।
इस महोत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें विशेष पूजा, आरती, मंचीय कार्यक्रम और प्रसाद वितरण शामिल हैं।

महोत्सव के पहले दिन जमशेदपुर के राजनीतिक दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है, जिसमें सांसद, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। दूसरे दिन का कार्यक्रम महिलाओं को समर्पित होगा, जिसमें जमशेदपुर पूर्वी और इचागढ़ की विधायिक समेत जानी-मानी सामाजिक और राजनीतिक दल की महिलाएं शामिल होंगी। तीसरे दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विहिप, भूतपूर्व सेवा सैनिक परिषद, विद्यार्थी परिषद, लघु उद्योग भारती, संस्कार भारती और इसरो के सदस्य शामिल होंगे।

महोत्सव के सफल आयोजन के लिए हिन्दू पीठ के महासचिव दिलजय बोस और सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com