
जांजगीर।जिले में इन दिनों सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित उचित मूल्य की दुकान में अनाज की काला बाजारी धड़ल्ले से हो रही है।बताया जाता है

कि जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के उचित मूल्य की दुकानों में अनाज की काला बजारी के साथ साथ वजन में भी हेराफेरी हो रही है। कार्ड धारकों ने बताया कि यहां के दुकानदार लोगों को काफी चौकाने वाला है

राशन की सूची पट्ट में वितरण करने वाली सामग्री का नाम अंकित नही किये जाते है वे मात्र चावल और चीनी वितरण करते है और चीनी के 20 रु लिए जाते है।
गेहूं और दाल को लेकर डीलरों को उन्हें पूछे जाने पर शासकीय आपूर्ति व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए ग्राहकों से अपना पल्ला झाड़ लेते है या फिर वैसे ग्राहकों का राशन कार्ड बंद करा देते है।
जिससे गरीब गुरवा तब के लाभुक डीलरों के भय से खामोश रहते है।वहीं दुकानदार खाद्य सामग्री की काला बाजारी कर बेखौफ मालामाल हो रहे है एवं जिले के खाद्य आपूर्ति विभाग पंगु हो गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
