
*अंतर्कथा संवाददाता केरेडारी बालमुकुंद दास*

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। पूरा आयोजन पांरपरिक रीति रिवाजों और स्थानीय मान्यताओं के अनुसार होगा। इसमें खान-पान की व्यवस्था से लेकर सुरक्षा तक, हर चीज का पुख्ता इंतजाम किया गया है। इस बीच रीति रिवाजों के मुताबिक श्राद्ध से पहले हेमंत सोरेन ने भी अपना सिर मुंडवा लिया है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बेहद भावुक नजर आ रहे हैं। हेमंत सोरेन ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, दशकर्म। झारखण्डी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा को समर्पित। झारखण्ड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित। वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें! वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद! इससे पहले हेमंत सोरेन ने रामगढ़ जिले के नेमरा में धार्मिक मान्यताओं, संस्कारों और स्थानीय परंपराओं के अनुरूप बाबा को भोजन परोसे जाने की रस्म निभाई थी। यह एक ऐसा रस्म -रिवाज है, जिसमें दिवंगत व्यक्ति की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए श्राद्ध कर्म के दौरान हर दिन स्थानीय विधि- विधान और परंपरा के अनुरूप इसे निभाया जाता है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
