

बलियापुर – गुरुजी के निधन की खबर पाकर बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मजीत सिंह गुरुजी के गांव नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले। शोक संवेदना व्यक्त किया। कहा कि झारखंड में जनजातीय आंदोलन और गौरवमयी इतिहास के एक युग का अंत हो गया है। कहा कि गुरुजी आदिवासियों के नेता नहीं थे बल्कि दलित पीड़ित शोषितों के नेता थे। उनके निधन से काफी मार्माहत हूं।
बलियापुर में जगह-जगह गुरुजी का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

बलियापुर – दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर बुधवार को पर्जन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में भाजपा नेत्री तारा देवी के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मुखिया दिलीप कुमार महतो समेत कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। वहीं क्षेत्र के मदर टेरेसा उच्च विद्यालय में आज प्रधानाचार्य राधेश्याम प्रसाद के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं आदर्श शिशु विद्या मंदिर करमाटांड़ में भी विद्यालय के शिक्षक छात्र छात्राओं द्वारा दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री गुरुजी को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर कालेज के सचिव बादल रवानी ने गुरुजी के जीवनी पर प्रकाश डाला। बलियापुर हाइ स्कूल मैदान में खैरवाल जुमित गांवता श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गुरुजी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर अध्यक्ष प्रवीण हांसदा, अजित हांसदा,परेश सोरेन, सुरेश बासकी,लबेश्वर मुर्मू, सूर्यकांत सोरेन,रविश्वर मरांडी आदि थे। आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया प्राचार्य डॉक्टर निलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरूजी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। केन्दुआटांड़ में लोकहित विकास संस्था की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गुरुजी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर सचिव मुश्ताक आलम, कल्पना महतो,मो इसलाम, अब्दुल हक आदि मौजूद थे।

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत
बलियापुर।अलकड़ीहा मन्दिर के सामने झारखंड मोड़ के पास बीते दिनों 31.07.2025 को सड़क दुर्घटना में घायल चंदन निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। एस एन एम एम सी धनबाद से रेफर क्या गया था रिम्स हॉस्पिटल रांची किया गया था बुधवार को इसकी मृत्यु हो गई जिसमें मुकुंदा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हीरालाल गोराई और पंचायत समिति हीरालाल मोदक, झा मु मो के त्रिलोचन महतो,तिसरा थाना के द्वारा सहयोग किया गया। झा मु मो विजय महतो, मुकुंदा पंचायत अध्यक्ष संजय बाउरी, राजेश हेंब्रम, आलोक राज, रामपदो गोराई सुधन महतो आदि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com