
बड़कागांव।बड़कागांव के युवा नेता सोनू इराकी ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद, आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन (गुरुजी) के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।
सोनू इराकी ने कहा कि गुरुजी के अस्वस्थ होने की खबर से झारखंड की जनता, विशेषकर आंदोलनकारी एवं आदिवासी समाज मूलवासी में गहरी चिंता और मायूसी का माहौल है। गुरुजी हमेशा झारखंड के जल, जंगल, जमीन और हक-अधिकार की लड़ाई के प्रतीक रहे हैं और झारखंड की जनता उन्हें अपना मसीहा मानती है। हम सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं ताकि वे जल्द ही पुनः सक्रिय होकर जनता के बीच आ सकें।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वस्त किया कि गुरुजी के स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क और गंभीर है। देश के शीर्ष चिकित्सकों की देखरेख में हरसंभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
सोनू इराकी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी जमीनी समस्याओं, जनता की मूलभूत आवश्यकताओं और जनसंख्या के अनुपात में विकास योजनाओं की आवश्यकता को भी रखा।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान पांडू पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद सद्दाम हुसैन, शहजादा तालीम,सतीश कुमार सिंह एवं फिरोज़ खान भी उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
