
रांची : वर्ष 2025 -26 का बजट तैयार करने के लिए झारखंड सरकार ने अबुआ बजट पोर्टल जारी कर जनता से बजट के लिए सुझाव माँगा है.आज हेमंत सरकार अबुआ बजट मोबइल एप्प जारी किया जिसका लोकार्पण आज सीएम हेमंत सोरेन ने किया है.और जनता से सुझाव माँगा है ताकि जनता क़ी आकांक्षाओं का सरकार ख्याल रखते हुए बजट तैयार कर सके.

उन्होंने कहा यह अबुआ सरकार है । ऐसे में राज्य के सतत, समावेशी और सर्वांगीण विकास के साथ लोगों के कल्याण एवं हितों का संवर्धन करने वाला संतुलित बजट हो , इस पर हमारी सरकार का विशेष फोकस है। इसलिए वित्तीय वर्ष 2025 -26 के बजट को लेकर आपके सुझाव, राय और विचार हमारे लिए काफी मायने रखते हैं, ताकि आपके द्वारा प्राप्त होनेवाले बेहतर सुझावों को आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में जगह दे सकें।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वर्ष 2025- 26 के बजट निर्माण को लेकर आम जनता के सुझाव /राय/विचार आमंत्रित करने हेतु अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल एप्प का लोकार्पण करते हुए ये बातें कही।
*_सभी सेक्टर के संतुलित विकास का बजट में रखा जाएगा ध्यान_*
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट ऐसा हो, जिसमें सभी सेक्टर का संतुलित विकास हो सके। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आगामी बजट में यहां की ग्रामीण पृष्ठभूमि वाली अर्थव्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जाए। इसके साथ राजस्व संग्रहण की दिशा में भी ठोस कदम उठाने से संबंधित प्रावधानों को भी बजट में जगह मिले ताकि विकास और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों का विशेष ख्याल रखा जाय।
*_सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले होंगे सम्मानित_*
विदित हो कि
“अबुआ बजट” पोर्टल एवं मोबाइल एप्प का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट को लेकर विशेषज्ञों तथा आम लोगों का सुझाव प्राप्त करना है , ताकि हमारी सरकार एक बेहतर और संतुलित बजट पेश कर सके । इस दिशा में बजट को लेकर जो भी सुझाव/ राय और विचार मिलेंगे, उनका विस्तृत एनालिसिस किया जाएगा ताकि राज्य के विकास एवं यहां की जनता के अनुकूल उन सुझावों को बजट में शामिल करने की दिशा में पहल कर सकें। इस कड़ी में तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। सुझाव देने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2025 तक है।
*_इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, वित्त विभाग के विशेष सचिव श्री अमित कुमार, बजट पदाधिकारी श्री चंद्रभूषण प्रसाद, ओएसडी बजट श्री सत्यनारायण प्रसाद, एनआईसी के संयुक्त निदेशक श्री कुणाल आनंद एवं सहायक निदेशक श्री गौरव कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
