
सरायकेला: – सरायकेला परिसदन में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हाल ही में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला।
शुभेंदु महतो ने आरोप लगाया कि विष्णुगढ़ की घटना के पीछे भाजपा की संलिप्तता है। उन्होंने इस कृत्य को “बेहद शर्मनाक और दुखद” करार दिया।
झामुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ भाजपा ‘नारी सशक्तिकरण’ और ‘बेटी बचाओ’ जैसे नारे देती है, वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी से जुड़े लोग बेटियों की निर्मम हत्या जैसी घटनाओं में शामिल पाए जाते हैं। उन्होंने इसे भाजपा की ‘अनुशासनहीनता’ का प्रतीक बताया।
महतो ने भाजपा द्वारा घोषित ‘झारखंड बंदी’ के आह्वान को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अपराधी घटनाओं को अंजाम देते हैं और फिर बंदी का ढोंग कर जनता को परेशान किया जाता है।
उन्होंने जनता से अपील की कि वे विचार करें कि भाजपा झारखंड को किस दिशा में ले जाना चाहती है। महतो ने दावा किया कि केवल झारखंड मुक्ति मोर्चा ही ऐसी पार्टी है जो राज्य की बहू-बेटियों की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पित है।
झामुमो के वरिष्ठ नेता गणेश माहली, नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी घटना का कड़ी निंदा की।
मौके पर उपस्थित झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, सरायकेला नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि तथा भारी संख्या में झामुमो के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
