• Sun. Feb 15th, 2026

हजारीबाग: TPC जोनल कमांडर अनीश अंसारी की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद की आशंका

admin's avatar

Byadmin

Jul 3, 2025

केरेडारी, झारखंड: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात टीपीसी (TPC) उग्रवादी संगठन के जोनल कमांडर अनीश अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना केरेडारी-बुंडू रोड पर गेरुआ नदी के पास हुई, जहां युवक को सीने में गोली मारी गई थी।

स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही केरेडारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में जुटी है। प्राथमिक जांच में संगठन के भीतर आपसी विवाद के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है। मृतक अनीश अंसारी को बुडमू थाना क्षेत्र के मानवे गांव का बताया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *