
सासाराम: बिहार के सासाराम में हुई चर्चित मजनू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक पहले हत्या को दुर्घटना का रूप देने की साजिश की गई, लेकिन पुलिस ने जब कांड दर्ज कर वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करना शुरू किया तो हैरान करने का मामला सामने आया. पुलिस के मुताबिक मजनू के दोस्तों ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं.

मजनू हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा: दअरसल जिला मुख्यालय सासाराम के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने बुधवार 16 अप्रैल की रात चंद तन पहाड़ी के पास युवक मजनू गद्दी की गोली मारकर हत्या के मामले को सुलझा लिया है.

मामले में मृतक के दोस्त सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की मानें तो आपसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया.
दोस्त निकले कातिल: हत्या से पहले आरोपियों ने मजनू के साथ शराब का भी सेवन किया था. फिर मजनू को एक ई-रिक्शा में बैठाने के बाद गोली मार दी गई थी. इस दौरान जमकर मारपीट भी हुई थी. इसके बाद वारदात को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई. पुलिस ने छापेमारी के दौरान तक्कू गद्दी, शमशाद गद्दी और खालिद गद्दी को गिरफ्तार कर लिया है. यह सभी मजनू गद्दी के साथ रहने वाले लोग ही हैं और एक ही मोहल्ले के हैं.
हत्या को दुर्घटना का रूप देने की हुई थी कोशिश: एसडीपीओ कुमार वैभव ने बताया कि पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच की. उसके बाद इस केस का उद्भेदन हुआ है. अपराधियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. सभी को विभिन्न धाराओं में जेल भेजा जा रहा है. एसडीपीओ ने बताया कि आलाम गंज निवासी मजनू गद्दी की हत्या को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया. पहले इस हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई थी.
“पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तथ्यों के आधार पर मामले में खुलासा हुआ. हत्या की साजिश दोस्तों ने ही रची थी. षड्यंत्र के तहत बुला कर नशे का सेवन किया गया, फिर हत्या कर दी गई. आरोपियों में से एक आर्म्स एक्ट के मामले में पहले भी जेल जा चुका है.”- कुमार वैभव, एसडीपीओ-2
मां की सदमे से मौत: बता दे कि मजनू गद्दी की हत्या के बाद उसकी मां आयशा खातून की भी सदमा लग जाने से मौत हो गई थी. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और एसडीपीओ-2 कुमार वैभव के नेतृत्व में मामले की जांच की गई. तीन अपराधियों को पकड़ लिया गया है.इन सभी का आपराधिक इतिहास भी है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
