• Wed. Apr 1st, 2026

नवीनगर में नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

admin's avatar

Byadmin

Sep 2, 2025

 

नवीनगर: नवीनगर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में मंगलवार सुबह कंचन नहर किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीणों ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।

crescent ad

 

सूचना मिलते ही नवीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

 

स्थानीय ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम के साथ घटनास्थल की जांच की।

थानाध्यक्ष उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा और अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *