• Fri. Feb 20th, 2026

निरसा: जमीन विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, आरोपी फरार

admin's avatar

Byadmin

Jun 21, 2025

 

 

निरसा के एमपीएल ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगपुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ जमीन विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही भाई की निर्मम हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि आज सुबह गांगपुर निवासी प्रशांत मांझी अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित अपनी मुर्गे की दुकान पर बैठे थे। तभी अचानक उनके बड़े भाई हरमन कर्मकार वहाँ आए और लोहे के साबल से प्रशांत के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। हमले में प्रशांत मांझी वहीं ढेर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल एमपीएल ओपी थाना को सूचित किया।

 

सूचना पाते ही एमपीएल ओपी थाना प्रभारी सुमन कुमारी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी राधा मांझी ने मीडिया को बताया कि उनके भैसुर (जेठ) हरमन कर्मकार ने ही उनके पति प्रशांत मांझी की सब्बल से मारकर हत्या की है। मृतक के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए ऐसे व्यक्ति को कानून द्वारा फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।

 

प्रशांत मांझी अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। वह एमपीएल में कार्यरत थे। गांगपुर के ग्रामीणों की मांग है कि एमपीएल द्वारा मृतक की पत्नी को नौकरी दी जाए, ताकि उनके परिवार का भरण-पोषण हो सके। पुलिस फरार आरोपी हरमन कर्मकार की तलाश में जुट गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *