
कैमूर: रामगढ़ थाना के सिसौडा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक व्यक्ति गोलियों से छलनी होकर मरा पड़ा था. कैमूर में हत्या की इस घटना से हर कोई हैरान है.

शरीर में 6 गोली उतारी:

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसी ने हत्या करायी है. इसके लिए उसने उत्तर प्रदेश से 50 हजार का सुपारी देकर शूटर को बुलाया था. सोमवार की रात शूट ने शरीर में 6 गोली उतार दी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद उसके शव को प्याज के खेत में फेंक दिया गया.
“पूछताछ में आरोपी बताया कि यूपी से 50 हजार में शूटर बुलाकर हत्या करवाई है. घटनास्थल से एक मैगजीन, एक पिस्टल, 6 खोखा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.” -प्रदीप कुमार, एसडीपीओ मोहनिया
प्याज खेत में पड़ा था शव:
दरअसल, घटना सोमवार की उस रात की है जब 42 वर्षीय पेशे से चापाकल मिस्त्री ट्यूबेल पर सो रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के अगले दिन सुबह में लोगों ने देखा कि मृतक का शव प्याज के खेत में पड़ा हुआ है. इसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी.
दो आरोपी से पूछताछ:
सूचना पर पहुंचे मोहनिया डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर व रामगढ़ थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जांच के लिए एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड, डीआईयू की टीम भी भेजी गयी है. दो लोगों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद पता चल सकेगा कि कितनी गोली मारी गयी है.
घटना की रात साथ में नहीं थी पत्नी:
घटना को लेकर मृतक के बड़े बेटे ने बताया कि प्रतिदिन मम्मी-पापा ट्यूबल पर सोते थे. तीन-चार दिन पूर्व घर में दोनों बहन ससुराल से आयी थी. इस कारण मम्मी घर में ही सोती थी और पिताजी अकेले ही चेंबर पर प्रतिदिन सोया करते थे.
“सोमवार की शाम घर से खाना खाने के बाद पापा ट्यूबबेल पर सोने के लिये चले गये. सुबह काम पर जाने के लिए हम लोग तैयार हो रहे थे तभी ग्रामीणों द्वारा पता चला कि मेरे पिताजी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है.” -मृतक का पुत्र
मृतक को 8 बच्चे:
जानकारी के मुताबिक मृतक के पांच पुत्र व तीन पुत्री है. इसमें तीन पुत्री व दो पुत्र की शादी हो चुकी है. दोनों बड़े बेटे अपने पिता के साथ में बोरिंग का काम कर पिता के साथ घर की परवरिश करने में मदद करता था.
“सोमवार की शाम खाना खाकर मेरे पति गांव के बधार में चेंबर पर सोने चले गये. रात 10 बजे जब मैंने फोन किया तो मेरे पति द्वारा फोन का कोई जवाब नहीं दिया गया तो मुझे लगा कि वे सो गये हैं.” -मृतक की पत्नी
इधर घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. बेटियों की चीत्कार से हर किसी का कलेजा फट रहा था. घटना की सूचना पर पंचायत के मुखिया प्रदीप कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे.
8 माह पूर्व हत्या की कोशिश की थी:
यह भी चर्चा है कि आरोपी ने आठ माह पूर्व भी गोली मारने का प्रयास किया था, लेकिन मृतक ने पिस्तौल छीन कर रख लिया था. इस कारण उसकी जान बच गयी थी. लेकिन इसबार यूपी से शूटर बुलाकर हत्या करा दी.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
