• Sat. Mar 28th, 2026

Adityapur : रामनवमी विसर्जन जुलूस में ‘उद्गम’ का सेवा शिविर, हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 28, 2026
आदित्यपुर। रामनवमी महोत्सव के विसर्जन जुलूस के अवसर पर सामाजिक संस्था ‘उद्गम’ द्वारा एस टाईप मैदान के पास भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर के माध्यम से आगंतुक श्रद्धालुओं के बीच करीब आठ क्विंटल हलवा-पूड़ी, तीन क्विंटल चना, जलेबी और आइसक्रीम का वितरण किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव, महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह, झारखंड क्षत्रीय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान एवं विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों को समझते हुए समाज के प्रति सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने भगवान हनुमान के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने लंका विजय के बाद अपना समर्पण भगवान श्रीराम के चरणों में किया, उसी प्रकार हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने चरित्र का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने सेवा शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए ‘उद्गम’ की संरक्षिका सोनिया सिंह एवं पूर्व उप महापौर अमित सिंह बॉबी की प्रशंसा की। इस अवसर पर पूर्व उप महापौर अमित सिंह बॉबी, सोनिया सिंह, विजय शंकर मिश्रा, सरयू पासवान, संजीव सिंह उर्फ बबुआ सिंह, कृष्ण मुरारी झा,सुरेश धारी, धनंजय गुप्ता, गणेश कालिंदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश मेहता ने किया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *