
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी: बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से शनिवार की शाम को कावरियों की सेवा के लिए एक पिकअप भैन खाद्य पदार्थ तथा अन्य जरूरत सामग्री को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।

इस संबंध में बताया जाता है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से कावरियों की सेवा करने वाले मारवाड़ी युवा मंच झाझा कैंप के लिए एक पिकअप वेन खाद्य सामग्री भरकर शनिवार को रवाना किया गया । इन सामग्रियों में चावल, राहर दाल, मूंग दाल, चाय पत्ती ,चना दाल, आटा ,मैदा ,सूजी, बेसन, आलू, रिफाइन, सरसों तेल, मसाला, पाउडर दूध, चीनी, पूजा सामग्री, प्रसाद आदि रखा गया ।
इस संबंध में बराकर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने बताया कि सावन के पावन महीने में सुल्तानगंज से लगभग 110 किलोमीटर पैदल यात्रा करके शिव भक्त बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं । इसी क्रम में विभिन्न सेवा समितियां द्वारा उन भक्तों की सेवा करने के लिए सेवा शिविर लगाया जाता है ।
बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से झाझा कैंप को एक पिकअप वेन भरकर विभिन्न तरह की खाद्य सामग्री रवाना किया जा रहा है । जिससे कुछ शिव भक्तों का सेवा की जा सके और इस तरह के सेवा कार्य करने वाले संगठन का कुछ सहयोग किया जा सके । इस अवसर पर बराकर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल बालमुकुंद अग्रवाल मिठू माधोगढिया सीताराम वर्णवाल सुरेंद्र गुप्ता मिठू सुल्तानिया रामेश्वर भगत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
