
सरायकेला : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर, सरायकेला से परिवार स्वास्थ्य मेला 2025 के अंतर्गत जागरूकता रथ को उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह एवं जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह जागरूकता रथ 11 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों के ग्राम-पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं जनसंख्या स्थिरीकरण जैसे विषयों पर व्यापक जानकारी देगा। रथ के माध्यम से ऑडियो-विजुअल सामग्री, पोस्टर, फ्लेक्स एवं पैम्फलेट आदि के जरिए लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के महत्व और परिवार नियोजन के लाभ के बारे में बताया जाएगा।

उपायुक्त ने आम जनता से अपील की कि वे जागरूकता रथ के माध्यम से दी जा रही जानकारी को गंभीरता से लें और स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध निःशुल्क परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जुझार मांझी, विधायक प्रतिनिधि (सरायकेला विधानसभा क्षेत्र) श्री सनंद आचार्य, विधायक प्रतिनिधि (खरसावां विधानसभा क्षेत्र) श्री अनुप सिंहदेव एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
