• Mon. Apr 13th, 2026

प० बंगाल कुल्टी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता जिशान कुरैशी के निमंत्रण पर हनुमान मंदिर में पूजा करने आयी नाजिया इलाही खान हैं।

admin's avatar

Byadmin

Apr 13, 2025
crescent ad

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : हनुमान जयंती पर शनिवार को भाजपा समर्थक व
अधिवक्ता नाजिया इलाही खान कुल्टी केंदुआ बाजार इलाके में पहुंचीं। इसकी खबर मिलते ही कुल्टी पुलिस की ओर से केंदुआ बाजार इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। नाजिया इलाही खान ने केंदुआ बाजार एवं ईट भट्ठा इलाका स्थित हनुमान मंदिर में दीप जलाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वो पथ सभा में भी शामिल हुए नाजिया इलाही खान ने अपने को सनातनी बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल में जब नमाज पढ़ने के पहले कोर्ट से अनुमति नहीं लेनी पड़ती है तो हनुमान चालीसा पाठ में कोर्ट से अनुमति क्यों लेनी पड़ती है। एक ही राज्य में दो तरह के कानून कैसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल के मुर्शिदाबाद एवं मालदह जिला में खुलेआम लूंगी डांस खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंद मुसलमानों के ठेकेदार वक्फ बोर्ड की जमीनों पर गरीबों का हक मारकर अमीर बनते जा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिये अमित शाह ने वक्फ बोर्ड में संशोधन कर नया कानून पारित किया है। अब कागजात दिखाओ और 9 एकड़ जमीन ले जाओ। नाजिया इलाही खान ने कहा कि उन्हें कोलकाता में हनुमान चालीसा पाठ के लिये कोर्ट से अनुमति लेनी पड़ी है। वहीं कहा कि अमित शाह ने वक्फ बोर्ड कानून पास कर करबला के मैदान की घटना होने से बचा लिया। वहीं कहा कि कुल्टी के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता जिशान कुरैशी के निमंत्रण पर हनुमान मंदिर में पूजा करने आयी हैं। इस अवसर पर भाजपा के कई समर्थक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *