
सरायकेला: आदित्यपुर स्थित प्रधान कार्यालय में कानु हलवाई समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन मंत्री अतुल गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में तीन माह पूर्व समाज के माननीय अध्यक्ष शिवनारायण प्रसाद द्वारा दिए गए त्यागपत्र को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। इसके बाद नए अध्यक्ष के चयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।गहन विचार-विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से संतोष कुमार गुप्ता को कानु हलवाई समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य भारत लाल गुप्ता ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण साव एवं सचिव सत्येंद्र प्रसाद ने फूलों की माला पहनाकर नव-निर्वाचित अध्यक्ष का अभिनंदन किया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज ने उन्हें जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे और समाज के विकास व एकजुटता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।बैठक में राजू गुप्ता, विजय कुमार साव, अतुल गुप्ता, जमुना प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रतनलाल गुप्ता, संतोष कुमार, राजपाल गुप्ता, सत्येंद्र प्रसाद, विकास प्रसाद, जितेंद्र गुप्ता, पवन कुमार प्रसाद, धीरज प्रसाद, शिवजी प्रसाद सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
