• Sat. Mar 28th, 2026

Adityapur : काशी अखाड़ा दिंदली बस्ती में अर्जुन मुंडा हुए सम्मिलित,छऊ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 28, 2026
आदित्यपुर। श्री श्री सार्वजनिक काशी अखाड़ा समिति, दिंदली बस्ती द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य अखाड़ा जुलूस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित हुए। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर संजय सरदार एवं डिप्टी मेयर अंकुर सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान काशी अखाड़ा परिसर में पारंपरिक छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छऊ कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति को देखने के लिए बस्ती के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक रंग देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रामनवमी के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर छवि महतो, बॉबी महतो, दुलाल महतो, टीपू महतो, और दिनेश गोप सहित अन्य लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *