• Thu. Mar 5th, 2026

कुमारधुबी श्रम कल्याण केंद्र में बड़ा हादसा: गेराज की छत गिरने से मजदूर की मौत, एक घायल

admin's avatar

Byadmin

Dec 18, 2025

 

 

चिरकुंडा: कुमारधुबी श्रम कल्याण केंद्र परिसर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। केंद्र के भवन के पास बने गेराज की छत तोड़ने के दौरान अचानक छत गिर पड़ी, जिससे उसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरा मजदूर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन मजदूर गेराज की छत पर चढ़कर उसे तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान छत अचानक ढह गई। हादसे में दबकर जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान रशीद अंसारी के रूप में हुई है। वह निरसा थाना क्षेत्र के दलदली मुकुलडीह गांव का रहने वाला था। हादसे में घायल मजदूर को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर चिरकुंडा थाना ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

बताया जा रहा है कि कुमारधुबी श्रम कल्याण केंद्र परिसर में जल मीनार का निर्माण प्रस्तावित है। इसी कारण पुराने भवन और गेराज को तोड़ने का कार्य चल रहा था। जल मीनार निर्माण और भवन तोड़ने का ठेका बजाज कंपनी को दिया गया है।

 

इस हादसे पर स्थानीय नेता और चिरकुंडा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शशि तिवारी ने कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेका कंपनी द्वारा मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि भवन तोड़ने का काम जेसीबी मशीन से होना चाहिए था, लेकिन ईंटें बेचने के लालच में मजदूरों से हाथों से तोड़वाया जा रहा था।

 

शशि तिवारी ने मृत मजदूर के परिजनों को कम से कम 50 लाख रुपये मुआवजा देने और घायल मजदूर को 1 से 2 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ठेका कंपनी मुआवजा नहीं देती है, तो कांग्रेस कमेटी इस कार्य को बाधित करेगी और आंदोलन भी किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *