
धनबाद, : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) ने मंगलवार को धनबाद में फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई करने, पत्रकारों का राज्य सरकार द्वारा निबंधन कराने और मीडियाकर्मियों के साथ संवाद स्थापित करने की मांग को लेकर झारखंड सरकार के पुलिस महानिदेशक को एक ज्ञापन सौंपा. यह ज्ञापन धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार के माध्यम से भेजा गया. एसोसिएशन ने पोर्टल और यूट्यूब चैनलों के निबंधन की जांच कर कार्रवाई करने की भी मांग की.

एसोसिएशन के बोकारो जोन प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद के नए एसएसपी प्रभात कुमार से मुलाकात की और उन्हें पदभार संभालने के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं. एसएसपी प्रभात कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फर्जी पत्रकार समाज के लिए घातक और चिंता का विषय हैं. उन्होंने एसोसिएशन की इस पहल को सराहनीय बताया और आश्वासन दिया कि इस मामले पर राज्य सरकार का जो भी आदेश होगा, उस पर कार्यवाही की जाएगी.

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त धनबाद को भी देना चाहा, लेकिन उपायुक्त के किसी कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाई. इसके बाद, ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय के डिस्पैच सेक्शन में जमा कराकर उसकी रिसीविंग ली गई.
इस मौके पर धनबाद जिला अध्यक्ष नेपाल चंद्र महतो, संयुक्त महासचिव राहुल कुमार, उपाध्यक्ष अकरम रजा, रतन कुमार अग्रवाल, प्रवक्ता उमेश चौबे, शेख वकील, मुख्तार अंसारी, आनंद बाउरी, अंकित केशरी सहित एसोसिएशन के कई सदस्य उपस्थित थे. यह कदम पत्रकारिता के पेशे में बढ़ती अनियमितताओं और फर्जी पत्रकारों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य पत्रकारिता की विश्वसनीयता और गरिमा को बनाए रखना है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
