
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद) राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में महर्षि वेदव्यास की जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उनके जीवन एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।वहीं इस भव्य उत्सव पर छात्र छात्राओं को संदेश देते हुए विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि गुरु से निस्वार्थ भाव से जुड़े शिष्य। गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। भारतीय शास्त्रों में देवी देवताओं से भी अधिक गुरु की महिमा बताई गई है जिसे सच्चे गुरु का सान्निध्य मिल जाता है उसका जीवन धन्य हो जाता है। विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उपप्राचार्य मनोज कुमार एवं उपप्राचार्या लीला सिंह ने वेद व्यासजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर समूह गान,कविता वचन एवं गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। उनके नाम पलक, भव्या ,श्रेयांशी, सुहाना, सोनल बनर्जी, परिधि, विदिशा, प्राची, किम सरखेल ,पूर्वी ,चाहत, रोमसा ,अंकित,पायल ,अनुज मिश्रा, प्रियेश झा, उज्जवल कुमार, शुभम कुमार, एवं रणवीर महथा हैं। इस मौके पर शिक्षिका सीमा सिंह, मधु सिन्हा ,रेनू सिंह, सुष्मिता कौर, बबिता सिंह, रीता कुमारी, पूजा कुमारी ,मीना कुमारी, अर्चना कुमारी, शिक्षक विजय गरुड़, प्रजापति मिश्रा, पंकज कुमार दुबे, सूरज चौधरी,संजय पात्र ,गिरधर मिश्रा, गोरखनाथ ने अपने विचार प्रस्तुत किए ।

हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा ने सारगर्भित व्याख्यान दिए ।उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े महापुरुष अपने गुरु के कारण ही आज भी पूजे जाते हैं रामायण में ,महाभारत में ऐसे ऐसे प्रसंग आए हैं जिनमें गुरु की महिमा का उल्लेख है। आज स्वामी विवेकानंद ,मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, श्री कृष्ण जैसे अवतारी महापुरुषों को गुरु ने ही उस स्थान पर प्रतिष्ठित किया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार , उपप्राचार्या लीला सिंह ,प्रभारी कमल नयन, प्रतिमा चौबे, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित, छंदा बनर्जी ने इस उत्सव पर भैया बहनों को संबोधित किया एवं हार्दिक बधाई दी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
