
सरायकेला-खरसावां जिले के 19वें उप विकास आयुक्त के रूप में आज सुश्री रीना हांसदा (भा.प्र.से.) ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उप विकास आयुक्त श्री आशीष कुमार अग्रवाल (भा.प्र.से.) से औपचारिक रूप से कार्यभार प्राप्त किया।

पदभार ग्रहण के पश्चात नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त सुश्री हांसदा ने कहा कि वह जिले को सतत विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु पूर्ण निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाएगी।

पदभार ग्रहण उपरांत उन्होंने कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी को सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए डॉ. अजय तिर्की सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
