
पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक राजद नेता और जमीन कारोबारी राजकुमार उर्फ आला राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मुन्ना चक गली नंबर 17 में रात करीब 9:55 बजे हुई, जब अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे। राजकुमार अपने घर के पास अपनी बोलेरो से उतरे ही थे कि अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान राजकुमार ने भागकर पास की एक दुकान में घुसने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने उन्हें खदेड़कर कई गोलियां मारीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने सात से आठ राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद अपराधी मुन्नाचक की तरफ भाग निकले।

घायल अवस्था में राजकुमार को स्थानीय लोगों की मदद से पीएमसीएच ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक राजकुमार वैशाली के राघोपुर के मूल निवासी थे और बीते एक दशक से पटना में रह रहे थे।
उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। वह जमीन के कारोबार के साथ ही राजनीति में भी सक्रिय थे।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार सहित चित्रगुप्त और पत्रकारनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस को घटनास्थल से तीन जिंदा गोलियां और तीन खोखे मिले हैं। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। शुरुआती जांच में अपराधियों की संख्या दो बताई गई है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि कर रही है। पुलिस चालक से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस आपसी रंजिश और जमीन विवाद समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
