• Mon. Feb 16th, 2026

लौह नगरी जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद,करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

admin's avatar

Byadmin

Apr 21, 2025

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद है, लगातार आपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं. रविबाऱ की रात करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की अपराधियों ने गोली मारकऱ हत्या कर दी.

यह सनसनीखेज वारदात एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा इलाके में मिनी पंजाब होटल के पास घटी. हमलावरों ने घात लगाकर इस घटना को अंजाम दिया.

सूत्रों के मुताबिक, विनय सिंह अपने कुछ सहयोगियों के साथ मानगो के बालीगुमा इलाके से लौट रहे थे. जैसे ही वे मिनी पंजाब होटल के समीप स्थित एक गली में दाखिल हुए, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.
गोली लगते ही विनय सिंह की घटनास्थल पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश

विनय सिंह मानगो स्थित सहारा सिटी के निवासी थे और झारखंड में करणी सेना के एक सक्रिय एवं प्रभावशाली नेता माने जाते थे. उनकी हत्या की खबर फैलते ही क्षत्रिय समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *