• Sat. Mar 7th, 2026

सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पवई गांव में बुधवार के देर शाम अपराधियों ने खलिहान एक किसान की गोली मारकर हत्या।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 20, 2024

 

 

 

 

लखीसराय – लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पवई गांव में बुधवार के देर शाम अपराधियों ने खलिहान एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पप्पू सिंह के रूप में हुई है।इस वारदात का कारण पुराने विवाद बताया जा रहहा है ।इस घटना के बाद इलाकों में दहशत का माहौल हैं। मृतक लखीसराय में मौजा बेचने का काम करते थे,जो बुधवार शाम अपने गांव लौटकर खलिहान में झड़नी के काम की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए चेहरे और शरीर पर चार गोलियां दाग दीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

वही मृतक की मां ने मुखिया के पति और देवर पर लगाया है। उन्होंने दावा किया कि यह हत्या लंबे समय से चल रहे विवाद का नतीजा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे एसडीपीओ शिवम कुमार ने जांच पड़ताल में घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। घटना के बाद से पवई गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पप्पू सिंह और मुखिया के पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर पूर्व में भी कई बार तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले की तह तक जाने के लिए सभी संभावित कारणों से जांच की जा रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *