• Sun. Mar 1st, 2026

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया के पहले बैच का शानदार प्रदर्शन – ज़ोया निगार 93.2% के साथ प्रथम स्थान पर

admin's avatar

Byadmin

May 13, 2025

 

 

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया,अमरपुर, गोविंदपुर (धनबाद) के पहले बैच ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2024-25 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रा ज़ोया निगार ने 93.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मो. एमोन गौस ने 81% के साथ द्वितीय तथा सुफ़िया नाज़ ने 75.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। आफ़िया रज़ा ने 72.4% (चतुर्थ) और आर्यन कुमार पांडेय ने 71.2% (पंचम स्थान) प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।

 

विद्यालय ने कुल मिलाकर 96% सफलता दर के साथ यह सिद्ध कर दिया है कि सीमित संसाधनों और किफायती शुल्क में भी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दी जा सकती है।

 

प्रधानाचार्या श्रीमती विद्या सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “यदि हौसले बुलंद हों, तो आसमान को भी छुआ जा सकता है। ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और श्रेष्ठ शिक्षा हेतु कटिबद्ध है।”

 

विद्यालय निदेशक डॉ. एस. खालिद ने कहा, “यह सफलता हमारी टीमवर्क, शिक्षकों की मेहनत, छात्रों की लगन और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। हमारा उद्देश्य है कि हम ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्र के छात्रों को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराएं।”

 

चेयरपर्सन डॉ निकहत परवीन ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह केवल एक शुरुआत है। हमारा सपना है कि ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया से पढ़कर निकलने वाले छात्र भविष्य में देश का नाम रोशन करें। हम शिक्षा को हर बच्चे तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयासरत हैं।”


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *