
*बड़कागांव।* बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के पिपराडीह निवासी दिनेश प्रजापति के हत्या के आरोप में दिनांक 08.07.2028 को वादिनी संगीता देवी पति दिनेश प्रजापति, साकिन पिपराडीह पोस्ट सांढ़,

थाना-बड़कागांव जिला हजारीबाग के द्वारा अभियुक्त सुभाष प्रजापति पे० महेश प्रजापति साकिन- कुम्हरडीहा, थाना बड़कागँव जिला हजारीबाग के विरुद्ध पैसे के लेन देन को लेकर अपने पति दिनेश प्रजापति का अपहरण किये जाने के आरोप में लिखित आवेदन बड़कागांव थाना में दिया गया था। जिसके संदर्भ में बड़कगाँव थाना कांड सं0-180/25 दिनांक-08.07.2025, धारा-140(3) बी०एन०एस० दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में दिनांक 10.07.2025 को ग्राम-कुम्हरडीहा स्थित अभियुक्त सुभाष प्रजापति के घर समीप बदमाही नदी के पास स्थित कुँआ से लापता व्यक्ति दिनेश प्रजापति के शव को बरामद किया गया था।

अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त सुभाष प्रजापति उम्र 35 वर्ष पे० स्व० महेश प्रजापति, साकिन- कुम्हरडीहा, थाना बड़कागँव, जिला हजारीबाग को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में गहराई से पुछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध को स्वीकार किया तथा अभियुक्त सुभाष प्रजापति के निशानदेही पर मृतक दिनेश प्रजापति का मोबाईल एवं चप्पल को बरामद किया गया है। जिसके बाद अभियुक्त सुभाष प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त सुभाष प्रजापति उम्र 35 वर्ष पे0 स्व0 महेश प्रजापति, साकिन- कुम्हरडीहा, थाना बड़कागाँव जिला हजारीबाग के
निशानदेहि पर मृतक का मोबाईल, मृतक का चप्पल, मृतक के मोबाईल से अभियुक्त मोबाईल पर फोन पे के माध्यम से भेजा गया स्क्रीन शॉट का प्रति, अभियुक्त का मोबाईल बरामद किया गया।उक्त छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय, बड़कागाँव, थाना प्रभारी पु०अ०नि० नेमधारी रजक, पु०अ०नि० आशिष कुमार भगत, पु०अ०नि० छोटु उराँव, पु०अ०नि० अभिषेक कुमार सहित सशस्त्र बल, बड़कागांव थाना के पुलिस शामिल थे। उक्त आशा की जानकारी बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
