• Sun. Feb 15th, 2026

भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ किंगपिन हिरासत में

admin's avatar

Byadmin

May 14, 2025

 

 

धनबाद :हरिहरपुर थाना और उत्पाद विभाग की टीम ने गोमो के पुराना बाजार स्थित आवास मे छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अवैध शराब बिक्रेता रंजीत सरदार उर्फ किंगपिन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ,

आश्चर्य है की पूरे गोमो के शराब दुकान में अंग्रेजी शराब के जितना ब्रांड नही मिलता उतना ज्यादा ब्रांड इस अवैध शराब बिक्रेता के घर से बरामद किया गया है ,

उत्पाद विभाग के अधिकारी के अनुसार 100 लीटर से ज्यादा अंग्रेजी शराब छापेमारी के दौरान रंजीत सरदार के घर से बरामद किया गया है जिसमे कुछ नकली अंग्रेजी शराब की होने की भी संभावना जताई जा रही है ,

बता दे कि रंजीत सरदार पिछले कई सालों से अवैध शराब बेचने का धंधा करता था वो अपने घर से ही अंग्रेजी शराब बेचता था , हरिहरपुर पुलिस कई दिनों से उसके पीछे पड़ी थी ,

खास बात है कि रंजीत सरदार का घर गोमो के सबसे पुराने बिशॉप रॉकी हाई स्कूल के बाउंड्री से सटा हुआ भी है , जिसके कारण स्कूली बच्चे भी नशे का शिकार हो रहे थे ,

हरिहरपुर थानेदार राहुल झा ने बताया कि उच्च अधिकारियो के निर्देश पर उत्पाद विभाग और हरिहरपुर पुलिस ने दल बल के साथ रंजीत सरदार के घर और दुकान में छापेमारी की , उसके घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ बियर भी बरामद किया गया है ,साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *