

बड़कागांव।पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली की बड़कागांव के भगवानबागी स्थित करबला के पास कुछ लोगों द्वारा अवैध रुप से ब्राउन सुगर का खरीद-बिक्री किया जा रहा है। तत्पशचात पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के निर्देशन में थाना प्रभारी बडकागांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू घटनास्थल पर पहुंची तो दो लड़के पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया जिन्हे पुलिस बल के द्वारा घेर कर पकडा गया। पकडाये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर : 1. लाल मोहम्मद राय उर्फ पप्पु उम्र करीब 56 वर्ष पिता स्व० मो० नासीर राय सा०- राय मोहल्ला बड़कागाँव 2. युगल महतो उम्र 55 वर्ष पिता स्व० मोहर महतो ग्राम अशोक नगर बड़कागाँव वर्तमान पता सा० भगवानबागी दोनों थाना बड़कागाँव जिला हजारीबाग बताये पकडाये। लाल मोहम्मद राय उर्फ पप्पु के पास से 06 (छः) पुड़िया ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, वजन करीब 3.00 ग्राम 2. इलट्रोनिक तुला 3. कुल-15800/- रुपया नकद एंव एक SBI बैंक का ATM कार्ड 2. युगल महतो के पास से 05 (पांच) पुड़िया ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ वजन करीब 2.60 ग्राम 2. लाईटर 3. तीन पीस बिड़ि एवं 3. कुल- 15020/- रुपया नकद बरामद किया गया। बड़कागांव थाना काण्ड संख्या-72/25 दिनांक- 22.03.2025 धारा-21 बी/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। साथ ही बडकागांव थाना काण्ड संख्या- 312/24 दिनांक-22.12.24 धारा- 21 बी/29 एनडीपीएस एक्ट के फरार प्राथमिकी अभियुक्त रहीस महतो पिता-मोहन महतो सा०-सुर्य मंदिर के पास बड़कागांव, थाना-बड़कागांव, जिला-हजारीबाग को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार उक्त तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। छापामारी दल में मुख्य रूप से एसडीपीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी नमेधारी रजक, पु०अ०नि० इन्द्रजीत कुमार, स०अ०नि० हादी खाँ सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com