• Sun. Feb 15th, 2026

पुलिस ने मृतक प्रकाश ठाकुर का स्कॉर्पियो इचाक से किया बरामद

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 30, 2024

 

 

बड़कागांव :चेपकला गांव में 29 नवंबर की रात्रि 10:40 को प्रकाश ठाकुर के घर में ही घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर देने का मामले की खुलासा अब धीरे-धीरे सामने आने लगा है। एसडीपीओ पवन कुमार के द्वारा गठित पुलिस टीम ने रविवार को छापेमारी कर प्रकाश ठाकुर की हत्या के पश्चात अपराधियों द्वारा प्रकाश ठाकुर की स्कॉर्पियो लेकर फरार हो जाने के मामले का खुलासा पुलिस द्वारा की गई है। उक्त आशय की जानकारी बड़कागांव इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने दी है। पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि मृतक प्रकाश ठाकुर की हत्या कर अपराधियों के द्वारा स्कॉर्पियो को लेकर फरार हो जाने के मामले में एक आरोपी ड्राइवर ओमप्रकाश सिंह उर्फ गब्बर सिंह पिता स्वर्गीय जुगल किशोर सिंह ग्राम -डमोल इचाक( इचाक खुर्द )थाना सिमरिया, जिला चतरा निवासी को पकड़ा गया है, स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार ड्राइवर को हजारीबाग जेल भेज दिया गया है। छापेमारी दल में मुख्य रूप से एसडीपीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, पुअनी पिंटू कुमार डाड़ीकला ओपी प्रभारी, डाड़ीकला पुअनी संजय कुमार सिंह शामिल थे। ड्राइवर की गिरफ्तारी के पश्चात प्रकाश ठाकुर की हत्या से संबंधित पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं, जिस पर पुलिस काम कर रही है । बताया जाता है कि जल्द ही हत्याकांड से संबंधित सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा कि प्रकाश ठाकुर हत्याकांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस निरंतर छापेमारी कर रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *